ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर उपाख्य काकाजी की 99 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रातः 8:45 बजे महापौर कार्यालय सिटीसेंटर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहीं उन्हें भजनों के माध्यम से भी स्वरांजली दी जायेगी। इस अवसर ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं नवनिर्वाचित सभापति श्री मनोज तोमर सहित अनेक वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने दी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है ।
स्व.शेजवलकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे भाजपाजन
RELATED ARTICLES