Homeप्रमुख खबरेंहरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में अब तक...

हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में अब तक 11 की मौत 200 घायल

हरदा /मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 200 लोग घायल हुए हैं. इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया है. धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है. जानकारी के अनुसार, आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, 20 से ज्यादा घायलों को हरदा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड गाड़ियां भी हरदा के लिए रवाना हो गई हैं.

अनुसार ज़िला प्रशासन ने शाम 7 बजे  तक के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक हादसे से मरने वालों की संख्या 12 बताई गई है. वहीं, 167 लोग घायल हैं.

इनमें से 142 लोगों का इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है और बाकी 25 को  भोपाल सहित दूसरी जगहों पर रेफ़र किया गया है.

पटाखा फ़ैक्ट्री में आज (मंगलवार) सुबह आग लग गई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी अधिकारियों के हवाले से ये बताया है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और करीब 200 लोग घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वालों के परिवार के लिए दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया था.

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments