Homeप्रमुख खबरेंहाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री का परीक्षा परिणाम घोषित यहां देखें प्रावीण्य सूची

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री का परीक्षा परिणाम घोषित यहां देखें प्रावीण्य सूची

हाईस्कूल में जिले के 12 परीक्षार्थी एवं हायर सेकेण्ड्री में 10 परीक्षार्थी प्रावीण्य सूची

हाईस्कूल का 65.95 प्रतिशत व हायर सेकेण्ड्री का 71.39 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

 

ग्वालियर 15 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की गई हाईस्कूल व हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के परिणाम बुधवार 15 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में घोषित किए गए। ग्वालियर जिले के हायर सेकेण्ड्री के परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तुलना में 9.46 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। हाईस्कूल परीक्षा में पिछले साल की तुलना में 2.04 प्रतिशत की कमी आई है। जिले के 12 परीक्षार्थी हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आए हैं। इसी तरह हायर सेकेण्ड्री की प्रावीण्य सूची में 10 परीक्षार्थियों ने स्थान बनाया है।
हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के विज्ञान – गणित समूह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फोर्ट ग्वालियर की छात्रा कु. गौरी शर्मा ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह वाणिज्य समूह में शासकीय कन्या उमावि शिंदे की छावनी की छात्रा कु. मनु शुक्ला ने 489 अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान पाया है। हाईस्कूल में संत चिन्मय पब्लिक उमावि द्वारिकापुरी के छात्र अनुमोल गोयल ने 496 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान हासिल किया है।

हाईस्कूल में इन परीक्षार्थियों ने प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान

हाईस्कूल में संत चिन्मय पब्लिक उमावि द्वारिकापुरी के छात्र अनुमोल गोयल ने 500 में से 496 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। इसी तरह शासकीय गजरा कन्या उमावि लश्कर की छात्रा कु. अनुष्का राठौर, संत कंवरराम उमावि डबरा के छात्र अंशुल साहू व शासकीय सांदीपनि उमावि बेरजा के छात्र पंकज बघेल ने 493 – 493 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। सांदीपनि पद्मा कन्या उमावि की छात्रा कु. तमन्ना गुप्ता, जैक एण्ड जिल कन्या हाईस्कूल कम्पू लश्कर की कु. पलक चौरसिया, समर्थ बाल मंदिर उमावि आनंदनगर की छात्रा कु. रंजना धाकड़ व एस किण्डर गार्डन हाईस्कूल के छात्र रोहित कुशवाह द्वारा 492 – 492 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान पाया है। इसी तरह शासकीय पद्मा कन्या उमावि लश्कर की छात्रा कु. राखी राठौर, एस किण्डर गार्डन स्कूल तानसेन नगर की छात्रा कु. आयुषी भदौरिया व सम्राट पब्लिक उमावि शिव कॉलोनी मुरार की छात्रा कु. गुनगुन टैगोर ने 491 – 491 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। शासकीय हाईस्कूल बड़ोरी की छात्रा कु. पलक ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान पाया है।

हायर सेकेण्ड्री में ये परीक्षार्थी आए हैं प्रावीण्य सूची में

हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के विज्ञान – गणित समूह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फोर्ट ग्वालियर की छात्रा कु. गौरी शर्मा ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह वाणिज्य समूह में शासकीय कन्या उमावि शिंदे की छावनी की छात्रा कु. मनु शुक्ला ने 489 अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान पाया है।
हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में विज्ञान – गणित समूह में शासकीय बालक उमावि भितरवार के छात्र हर्ष गोयल ने 489 अंक प्राप्त कर चौथा, शासकीय उमावि फोर्ट ग्वालियर के छात्र हर्ष यादव ने 486 अंक प्राप्त कर सातवां एवं लार्ड कृष्णा उमावि ग्वालियर की छात्रा कु. सारिका जाटव ने 485 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान पाया है।
हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के वाणिज्य समूह में शासकीय उत्कृष्ट उमावि मुरार-1 की छात्रा कु. अनुष्का शर्मा ने 487 अंक हासिल कर चौथा, गायत्री उमावि निम्बालकर की गोठ लश्कर के छात्र देवराज पाल ने 485 अंक प्राप्त कर छठवां एवं सिद्धार्थ मॉर्डन अंग्रेजी माध्यम उमावि लश्कर की छात्रा कु. कनक अग्रवाल, शासकीय गजराराजा कन्या उमावि की छात्रा कु. सुरभि आवले व सिद्धार्थ मॉर्डन अंग्रेजी माध्यम उमावि लश्कर के छात्र तनिष्क गोस्वामी ने 481-481 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान बनाया है।

 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने सफल विद्यार्थियों से अपील की है कि अब अपनी अगली उड़ान के लिये तैयार हो जाइए। साथ ही जो परीक्षार्थी असफल रहे हैं, उनसे अपील की है कि आप सब निराश न हों। यह केवल एक छोटा सा पड़ाव है अपनी सोच को सकारात्मक रखें और मन लगाकर पढ़ाई करें, आगे अवश्य सफलता मिलेगी। कलेक्टर ने कहा है कि असफलता ही सफलता का रास्ता दिखाती है। देश और दुनियां में ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं कि आरंभ में असफल हुए लोग अपनी मेहनत, लगन व सकारात्मक सोच की बदौलत सफलता के उच्चतम मुकाम पर पहुँचे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि मौजूदा साल अर्थात वर्ष 2026 में हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्ड्री परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2026 में परिणाम 71.39 प्रतिशत रहा है। पिछले साल यानि 2025 में हायर सेकेण्ड्री का परीक्षा परिणाम 61.93 प्रतिशत था। इस प्रकार मौजूदा साल के हायर सेकेण्ड्री परीक्षा परिणाम में 9.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हाईस्कूल परीक्षा में ग्वालियर जिले का परीक्षा परिणाम 65.95 प्रतिशत रहा है। पिछले साल यानि 2025 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 67.99 प्रतिशत था। इस प्रकार मौजूदा साल के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में 2.04 प्रतिशत की कमी आई है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments