Homeदेशहाथी को रास नहीं आया रामदेव का प्राणायाम थोड़ा सा हिला तो...

हाथी को रास नहीं आया रामदेव का प्राणायाम थोड़ा सा हिला तो जमीन पर जा गिरे बाबा

बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिर पड़े। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि बाबा योग कर रहे हैं और कुछ ही देर बाद हाथी चल पड़ता है। इससे बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े।

हालांकि, इस हादसे में बाबा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर साथियों के साथ हंसने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

यह घटना सोमवार को मथुरा में महावन स्थित आश्रम में घटी। सोशल मीडिया में इस वीडियो का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने बाबा को जोकर बोल दिया। यूजर ने ट्वीट किया- बाबा हाथी पर बैठकर सर्कस कर रहे थे और गिर पड़े…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments