Homeदेशहार के डर से कोलकाता में ममता के गुंडों का अमितशाह के...

हार के डर से कोलकाता में ममता के गुंडों का अमितशाह के रोड शो पर हमला भाजपा का कई नेता घायल

 

कोलकाता. प.बंगाल के कोलकाता में मंगलवार कोभाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हो गया।शाह जिस वाहन पर सवार थे, उस पर डंडे फेंके गए। रोड शो पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और आगजनी भी की गई। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद शाह ने रोड शो खत्म कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सामने तृणमूल छात्र परिषद और लेफ्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। साथ ही उनके काफिले पर पत्थरबाजी की गई। इसके बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हॉस्टल के गेट बंद कर दिए और पत्थरबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने विद्यासागर कॉलेज में लगी इश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया।

या

रोड शो में समर्थन देखकर हताश हुए तृणमूल के गुंडे- शाह

अमित शाह ने कहा, ”भाजपा के रोड शो को जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसमें कोलकाता का लगभग हर नागरिक शामिल हुआ। इससे तृणमूल के गुंडे हताश हो गए। इसलिए उन्होंने ये हमला किया। मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं कि इतनी अराजकता के बाद भी रोड शो जारी रखा और सही समय और जगह पर इसे खत्म किया। ममता बनर्जी की पार्टी जो हिंसा कर रही है, इसकी मैं निंदा करता हूं। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि इस हिंसा का जवाब आखिरी चरण में वोट से दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments