Homeप्रमुख खबरेंहेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से लिया पद्म विभूषण...

हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से लिया पद्म विभूषण पुरस्कार

नई दिल्ली 25 मई 2026/राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया.

दिवंगत अभिनेता की ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने लिया. इस साल जनवरी में धर्मेंद्र समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण देने की घोषणा हुई थी.

इनके अलावा 13 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार और 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार देने का एलान हुआ था.

सोमवार को हुए समारोह में इन हस्तियों को नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments