Homeदेशहोली के रंगों में सराबोर हुआ पूरा देश,प्रधानमंत्री ने दी बधाई

होली के रंगों में सराबोर हुआ पूरा देश,प्रधानमंत्री ने दी बधाई

देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।’… वहीं दूसरी ओर होली के पावन पर्व पर गूगल भी रंगों में रंगा नजर आया। गूगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को होली की मुबारकबाद दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देशवासियों को होली के शुभ अवसर पर बधाई दी है और देश में मैत्री एवं सौहार्द की भावना मजबूत होने की कामना की है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘होली के शुभ अवसर पर, सभी देशवासियों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं।’ उन्होंने कहा कि ‘इस अवसर पर मैं कामना करता हूं कि सभी देशवासियों में मैत्री और सौहार्द की भावना मजबूत हो और सभी के जीवन में खुशी, उत्‍साह और आशा का संचार हो।’

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपने संदेश में कहा, ‘होली के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। होली का रंगों से भरा जीवंत त्योहार सभी को सामाजिक सौहार्द, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।’

होली का त्योहार देश के विभिन्न भागों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं लोग अपनों को रंग लगा रहे हैं तो कहीं गुलाल का गुबार उठ रहा है। बरसाना में तो होली रंग सुबह से ही चढ़ने लगा है। बरसाना की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। लट्ठमार होली खेलने और देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

पूरे देश में होली की धूम है। कहीं अबीर का रंग उड़ रहा है तो कहीं ढोल नगाड़े के साथ लोग नृत्य करते नजर आ रहे हैं। हर तरफ होली का उत्साह देखने को मिल रहा है।

फेसबुक और वॉट्सएप पर होली
बदलते वक्त में फेसबुक व वॉट्सएप पर भी होली का हुड़दंग देखने को मिल रहा है। लोग अब अपने करीबी-दोस्तों व परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ होली के चुटकुले, कार्ड आदि शेयर कर रहे हैं।

होली खेलना का अंदाज भी बदल रहा है
बच्चे-महिलाएं और युवा हर उम्र के लोग होली को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बदलते दौर में लोगों में होली मनाने का अंदाज भी बदल रहा है। लोग इस त्योहार को अब अपने अंदाज में मना रहे हैं। युवाओं में भी होली मनाने का एक अलग क्रेज है।

सुरक्षा के इंतजाम
होली पर हुड़दंग को देखने हुए देशभर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन होने से रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी तैनात किए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त और दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने कहा कि उपद्रव करने, छेड़खानी और यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments