Homeदेश1 दिसंबर से 13 फरवरी तक बंद रहेंगी ये 46 ट्रेन

1 दिसंबर से 13 फरवरी तक बंद रहेंगी ये 46 ट्रेन

भारतीय रेल ने 1 दिसम्बर से 13 फरवरी तक की अवधि के लिए कुल 46 ट्रेनें रद्द कर दीं हैं। रेलवे का कहना है कि यह फैसला कोहरे के कारण लिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा सभी महाप्रबंधकों को लिखे गये एक पत्र के अनुसार ट्रेन परिचालन के प्रबंधन के लिए कोहरा प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने और उनके चक्कर कम करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गयी है।
रद्द की गयी ट्रेनों में 
आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा कैंट एक्सप्रेस, 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस और लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस हैं। जयनगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस और बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 13 फरवरी के बीच हर गुरूवार को निलंबित रहेंगी।
इन्हीं तारीखों के बीच शुक्रवार को जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। ट्रेनों को रद्द करने से दैनिक यात्रियों पर बहुत असर पड़ेगा। इस अवधि में 28 ट्रेनों के चक्कर घटाये गये हैं, वहीं आठ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। चार ट्रेनों के रास्ते बदल दिये गये हैं, वहीं 46 को रद्द कर दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments