Homeप्रमुख खबरेंराजेश दुबे बने भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण के जिला महामंत्री

राजेश दुबे बने भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण के जिला महामंत्री

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध ने बताया कि लंबे समय से युवा मोर्चा में काम करने के बाद भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री  शैलेंद्र बरूआ की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पचौरा ने युवा नेता राजेश दुबे को किसान मोर्चा ग्वालिर ग्रामीण का जिला महामंत्री बनाया है।
दुबे नेे अपनी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से हम पंचायत स्तर तक काम करेंगे। किसानों के मूलभूत समस्याओं को एकत्र करके किसान मोर्चा के माध्ययम से सरकार तक पहुंचाएंगे, जैसे मप्र सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, लगातार योजनाएं चला रही है जिसका लाभ सीधे तौर पर किसानों को मिल ही रहा है एवं मप्र का किसान खुशहाल भी है। पर किसानों को केंद्र सरकार व मप्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलें, योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी किसान मोर्चा के माध्यम से मिलेगी, आने वाले समय में किसान मोर्चा की ग्रामीण इकाई किसानों को जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर ले जाकर के उनको योजनाओं का लाभ दिलवाने काम करेगी क्योंकि अक्सर देखने में आता है कि कई किसान भाई जो कम पढ लिखे हैं वे सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं इसलिए हमने तय किया है कि मंडल स्तर तक ऐसी इकाईयां गठित की जाएंगी जो किसान भाइयों को सरकारी योजनाएं प्राप्त करने में मदद करेंगी।
उल्लेखनीय है कि श्री दुबे वर्तमान में गुजरात चुनाव में प्रचार हेतु वहां सक्रिय हैं पार्टी ने उन्हें गुजरात चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाकर उन्हें गुजरात भेजा है।
राजेश दुबे के किसान मोर्चा ग्रामीण में जिला महामंत्री बनने पर बधाई देने वालों में केषव बघेल, जवाहर सिंह रावत, अमरदीप ओलख, श्याम सिंह सेंगर, पीपी नरवरिया, ओपी शर्मा, प्रेम सिंह राजपूत, रमेश शर्मा, उदय सिंह यादव, धीरेंद्र शर्मा, दिनेश भार्गव, प्रदीप मुदगल, कालीचरण शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, रमेश प्रजापति, रमेश पाराशर, सुरेश उपाध्याय, सीताचरण कटारे, ओमप्रकाश दुबे, राकेश पाठक आदि शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments