1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी अली खान की कोल्हापुर की जेल में कैदियों ने की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक जेल में न्यायिक हिरासत पर आए पांच आरोपियों ने रविवार (2 जून) को इस हत्या को अंजाम दिया. इन आरोपियों ने मोहम्मद अली खान का सिर फोड़कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
कोल्हापुर की जेल में 1993 मुंबई ब्लास्ट के चार दोषियों को रखा गया है, जिसमें से एक दोषी का नाम मोहम्मद अली खान था. किसी अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में आए पांच आरोपियों को मोहम्मद अली खान की बैरक में रखा गया था.पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अली खान की हत्या करने वाले आरोपियों के नाम प्रतीक पाटिल, दीपक खोत, संदीप चव्हाण, ऋतुराज इनामदार और सौरभ सिद्ध हैं। कारागार विभाग की उपमहानिरीक्षक स्वाति साठे के अनुसार, मोहम्मद अली खान समेत ये सभी आरोपी एक ही बैरक में रह रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि इनके बीच कोई विवाद तो नहीं था। फिलहाल जेल के भीतर मोहम्मद अली खान की हत्या के बाद कोल्हापुर की जेल में बंद मुंबई धमाकों के अन्य आरोपियों की सुरक्षा जेल प्रशासन ने बढ़ा दी हैं। साथ ही मांमले की जांच शुरू कर दी गई है।