Homeखेल2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप...

2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाला है। इस मेगा आईसीसी इवेंट के लिए अब भारत के स्क्वाड का भी ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा विश्व कप में टीम के कप्तान होंगे

जबकि हार्दिक पंड्या उप कप्तान। इसके अलावा कार एक्सीडेंट से रिकवर होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। हालांकि 5 ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो योग्य थे। पर उनको मौका नहीं मिला।

इनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

इसमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुडा जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments