Homeदेश26 जनवरी को कलंकित करने के बाद अब बापू की पुण्यतिथि पर...

26 जनवरी को कलंकित करने के बाद अब बापू की पुण्यतिथि पर भडकाऊ नोटंकी की तैयारी,पुलिस ने कहा खाली करो सड़क

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर हिंसा व राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करके पूरी दुनिया के मीडिया में भारत को शर्मसार करने वाले किसान आंदोलनकारी अब अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल पर  उपवास करके एकबार पुनः दिल्लीवासियों को उकसाने की योजना में जुट गए हैं । उधर दूसरी ओर जहां इनके खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं पुलिस ने इन्हें तुरन्त सड़क खाली करने का अल्टीमेटम देकर पानी की सप्लाई काट दी है।

दिल्ली में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली और यूपी की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने किसानों से आज ही सड़क खाली करने को कहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बॉर्डर खाली कराने के लिए दिल्ली और यूपी की पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन कर सकती है। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने सीनियर अफसरों की बैठक बुलाई है।

पुलिस के पहुंचने के साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की वॉटर सप्लाई काट दी गई है। पुलिस ने यहां लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट भी हटाने शुरू कर दिए हैं। यूपी रोडवेज की दर्जनों बसें भी यहां लाकर खड़ी कर दी गई हैं। उधर, बागपत में 40 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस ने बुधवार रात को ही हटा दिया था।

किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
मंगलवार के उपद्रव में शामिल रहे किसान नेताओं के खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किए। अब उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएंगे, ताकि वे बिना इजाजत विदेश न जा सकें। सूत्रों ने बताया कि जिन 37 नेताओं के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को FIR दर्ज की थी, उनमें से 20 के खिलाफ ये नोटिस जारी किए गए हैं।

लाल किले में हिंसा करने वालों पर राजद्रोह का केस
खबर ये भी है कि लाल किले में हिंसा करने वालों पर पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। इससे पहले, पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, 3 दिन में इसका जवाब दें। इनमें से 6 के नाम अभी तक सामने आए हैं। ये नेता हैं राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर सिंह राजेवाल और जगतार सिंह बाजवा।

गाजीपुर : किसान नेताओं ने पुलिस की बढ़ती संख्या देखते हुए बैठक की है। गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि बैठक में शांति से आंदोलन जारी रखने की बात हुई है। साथ ही किसान किसी भी पुलिस कार्रवाई का विरोध नहीं करेंगे। किसान शांति बनाए रखेंगे। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि वह प्रशासन से बात करेंगे। भाकियू के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक किसान सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दे सकते हैं।

  1. – राकेश टिकैत ने कहा मैं नोटिस पढ़ूंगा, उन्होंने मुझे जवाब के लिए 3 दिन का समय दिया है। किसान यूनियनों की जिम्मेदारी के रूप में यहां आए और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ली। हमने हमें लिखित में दिए गए मार्ग का फोटो खींचा था। पुलिस ने इसे रोक दिया और दिल्ली के लिए मार्ग खुला रखा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments