Homeव्यापार29 वस्तुओं और 54 श्रेणी की  सेवाओं पर जीएसटी की दरों में...

29 वस्तुओं और 54 श्रेणी की  सेवाओं पर जीएसटी की दरों में कटौती

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद अरुण जेटली ने बताया कि परिषद् ने 29 वस्तुओं और 54 श्रेणी की  सेवाओं पर जीएसटी की दरों में कटौती को मंजूरी दे दी है। जेटली ने कहा कि जीएसटी परिषद ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल करने पर विचार किया। परिषद की अगली बैठक में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल करने की मंजूरी दी जाएगी। रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को आसान करने को लेकर नंदन नीलेकणि ने एक प्रजेंटेशन भी दिया।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी काउंसिल की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। जेटली ने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच वस्तुओं या माल की आवाजाही के लिए ई-वे बिल की अनिवार्यता का प्रावधान एक फरवरी से लागू होगा। 15 राज्य अपनी सीमा के अंदर ई-वे बिल को लागू करेंगे। जीएसटी की नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments