ग्वालियर /ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर न्यास में 29 नवम्बर को को आयोजित अन्नकूट में भक्तों को सशुल्क प्रदान की गई रामभाजा सब्जी के खराब पाए जाने के बाद मचे बवाल के बाद न्यास के अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने अपने पद से स्तीफा दे दिया है।
कलेक्टर के नाम सम्बोधित अपने इस्तीफे में श्री अग्रवाल ने कहा कि 29 तारीख की सुबह सुबह पैकिंग प्रसादी के डबूलों में गरम गरम भाजी भरने के कारण ऐसा हुआ। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 50 हजार लोगों ने मंदिर पर पूर्ण सन्तुष्टि के साथ अन्नकूट ग्रहण किया खराब सब्जी केवल पैकिंग के कुछ प्रसादी में ही पाई गई। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि उसका ध्यान केवल नगदी रुपयों की अलमारियों की ताला बंदी तक ही सीमित रहा यदि उसकी ओर से इस कमी की ओर ध्यान दिलाया जाता तो अव्यस्था टाली जा सकती थी। उन्होंने लिखा कि भक्तों को हुई परेशानी से वे व्यथित होकर स्तीफा दे रहे हैं।
