Homeप्रमुख खबरें32 लाख श्रद्धालु पहुंचे माता रतनगढ़ के दर्शन करने

32 लाख श्रद्धालु पहुंचे माता रतनगढ़ के दर्शन करने

मां रतनगढ़ माता मंदिर मेले का समापन,
लगभग 32 लाख श्रद्धालुओं द्वारा माता के दर्शन का अनुमान

दतिया/ग्वालियर, 03 नवम्बर 2024 – दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में स्थित सुप्रसिद्ध मां रतनगढ़ माता मंदिर पर आयोजित भव्य मेले का समापन दीपावली की दौज पर हुआ। इस मेले में लगभग 30 से 32 लाख श्रद्धालुओं ने मां रतनगढ़ माता और कुंअर बाबा मंदिर के दर्शन करने का अनुमान है।
दतिया जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकर की बुनियादी सुविधाओं सहित सुरक्षा कीपुख्ता व्यवस्थाएं की गईं, जबकि ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर जिले की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं सहित पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम किए गए।
ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, दतिया कलेक्टर श्री संदीप माकिन, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह और दतिया जिले के एसपी श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मेले का समापन होने पर देशभर से आए श्रद्धालुओं और मेले के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मां रतनगढ़ माता की महिमा और श्रद्धाभाव से भरा यह मेला एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। माता की कृपा और आशीर्वाद से इस मेले का समापन सफल और सुव्यवस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments