Homeधर्म कर्ममुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक रावतपुरा धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक रावतपुरा धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना

ग्वालियर /मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की सुबह  सपत्नीक रावतपुरा धाम पहुंचे यहां उन्होंने  प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना  की उसके  बाद हेलीकॉप्टर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे।
विमानतल पर थोड़ी देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना हुए।
विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को विदा करने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह व श्री कप्तान सिंह सहसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल शर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, एडीएम श्री इच्छित गढ़पाले व अपर आयुक्त नगर निगम श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments