Homeप्रमुख खबरेंबहराइच हिंसा में रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों का STF से एनकाउंटर,...

बहराइच हिंसा में रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों का STF से एनकाउंटर, दो को लगी गोली, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। हांडा बसेहरी नहर के पास का मामला है। हालांकि पुलिस की तरफ से मौत की पुष्टि को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। सरफराज और तालिब को गोली लगी है अब्दुल हामिद सहित तीन अन्य पकडे गए हैं।

एक निजी चैनल से बातचीत में अमिताभ यश ने कहा है कि मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मुठभेड़ हुई है।

घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस बीच मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। परिसर में चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों घायलों को लेकर नानपारा सीएचसी से मेडिकल कालेज की ओर रवाना हो गई है। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात है।

देखिये वह सनसनीखेज वीडियो बहराइच में दुर्गा विसर्जन  के दौरान भड़की हिंसा में कैसे रामगोपाल मिश्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया  लिंक पर करें क्लिक 

नेपाल भागने की फिराक में थे।

सुरक्षा के लिए लिहाज से मेडिकल कॉलेज के बाहर फोर्स तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे तभी उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

जानकारी पर लोगों का जमावड़ा लगा

मामले की जानकारी पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बता दें कि रविवार को युवक की हत्या के बाद जिले में बवाल मच गया था।

दो आरोपी हुए घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में सरफराज और तालिम घायल हो गए हैं। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अरशद जमाल सिद्दीकी और सीएचसी प्रभारी डॉ. सीबी राम ने बताया कि दोनों घायलों को 2 बजकर 35 मिनट पर पुलिस सीएचसी लेकर आई थी। सरफराज को बाएं पैर में तो तालिम के दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच है और उनकी हालत स्थिर है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया। वहीं, हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस द्वारा घर से उठाए जाने और उनका एनकाउंटर होने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

बेटी ने लगाए आरोप
वहीं, बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments