तैयारियां को लेकर महेंद्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बीज विकास निगम एवं भोपाल भाजपा जिला प्रभारी ने किया व्यापक जनसंपर्क
ग्वालियर /ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जन संपर्क कर भगवान बलराम जयंती कवि सम्मेलन, किसान सम्मान समारोह एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर श्री महेंद्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बीज विकास निगम एवं भोपाल भाजपा जिला प्रभारी ने आज ग्राम बड़ागांव, खुरैरी, सुनारपुरा, उदयपुर, सिंगारपुरा, बंधौली, सौंसा, बंधा, बस्तरी, होरे बाबा आश्रम में व्यापक जन संपर्क कर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि वह नंदलाल बाल कल्याण समिति के माध्यम से लगातार सन् 2006 से भगवान बलराम जी की जयंती मनाते आ रहे है।
उसी कार्यक्रम के तहत दिनांक 14 अगस्त 2025 को कृषि महा विश्वविद्यालय में ठेंगड़ी सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया जाता है एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आह्वान किया है कि भगवान बलराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाए। उन्होंने उपस्थित सभी अन्नदाता किसान भाइयों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आव्हान किया इस अवसर पर श्री जयजय शर्मा, महेंद्र लोधी, गुड्डू पाठक, रोशन सिंह बघेल, हाकिम सिंह यादव, महेश किरार, रूप सिंह राजपूत, ध्यानेंद्र तिवारी, राकेश लहारिया, हीरालाल राठौर, रामौतार चौहान, शिव दयाल पचौरी, राजेंद्र गुर्जर, बच्चन सिंह यादव, सोनू यादव, राजेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, सुरेंद्र सिंह यादव, महेश किरार, कल्याण सिंह, गंभीर सिंह, सुरेश पटेल, आकाश गुर्जर,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे