क्रिकेट फैंस के लिए अक्टूबर का पहला वीकेंड धमाकेदार होने वाला है. एक तरफ भारतीय मेंस टीम रविवार (6 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी. दूसरी ओर, दुबई में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. दरसअल, महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच मैच होना है. इसके लिए फैंस काफी रोमांचक हैं. उन्हें एक ही दिन में दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले देखने को मिलेंगे.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 6 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, मेंस टीम शाम 7 बजे से बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. दोनों ही मैच काफी रोमांचक होने वाले हैं. क्रिकेट का मैदान हो या हॉकी का, टेनिस का या फुटबॉल का, भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा काफी मजेदार होता है और फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार रहता है.
आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
इसी बीच, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी ने बड़ा फैसला किया है. उसने ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरिडन और साउथ अफ्रीका की लॉरेन एजेनबैग को मैदानी अंपायर नियुक्त किया है. वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स इस अहम मैच की टेलीविजन अंपायर होंगी. आईसीसी ने तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों की सूची जारी की. इस वर्ल्ड कप के लिए सभी मैच अधिकारी महिलाएं हैं. इसमें तीन रेफरी और 10 अंपायर शामिल हैं.