भोपाल 3 अप्रैल 2026/मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी 56 सदस्यीय इस सूची में ग्वालियर के केवल 4 सदस्यो को ही जगह दी गई है मुख्य बात यह है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निकले छात्र नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जो पार्टी की भविष्य की रणनीति को स्पष्ट करती है.
संगठन में प्रमुख नियुक्तियां
कार्यकारिणी में कुल 7 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें मृदुल मिश्रा (कटनी), जय सूर्या (धार), अनिल वर्मा (उज्जैन ग्रामीण), योगेन्द्र सिंह ठाकुर, (जबलपुर), पवन शर्मा (राजगढ़), विवेक शर्मा (इंदौर) और विश्वप्रताप सिंह (भिंड) शामिल हैं. प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी राकेश परस्ते (डिंडोरी) और विलव जैन (रतलाम) को मिली है.
पूरी कार्यकारिणी इस प्रकार है

