Homeप्रमुख खबरें74 बंगले’ स्थित निवास पर रहेंगे शिवराज कमलनाथ के लिए छोड़ना होगा...

74 बंगले’ स्थित निवास पर रहेंगे शिवराज कमलनाथ के लिए छोड़ना होगा श्यामला हिल्स

शिवराज सिंह चौहान बीते 13 वर्ष से बतौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्यामला हिल्स स्थित निवास में रह रहे थे। अब उन्हें वह बंगला छोड़ना होगा। शिवराज सिंह ने शनिवार को लिंक रोड स्थित ‘74 बंगले’ पहुंचे, वहां वे करीब 20 मिनट रुके और चले गए। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि वे यहीं रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान को बतौर मुख्यमंत्री दो सरकारी बंगले मिले हुए थे। पहला बंगला भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस था और दूसरा लिंक रोड स्थित 74 बंगले पर बना सरकारी बंगला। दूसरा वाला बंगला उनका पसंदीदा है, इसलिए माना जा रहा है कि वे जल्द ही यहां स्थानांतरित होंगे।

शनिवार को पहले उनकी पत्नी साधना सिंह 74 बंगले पर पहुंचीं, उसके कुछ देर बाद शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके बंगले के पास ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का भी बंगला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने के बाद अब शिवराज सिंह श्यामला हिल्स वाला बंगला जल्द खाली करने वाले हैं। वहां अब नए मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री शब्द पर सफेद पट्टी लगाई 

सरकारी आवास पर शिवराज सिंह चौहान के नाम के साथ मुख्यमंत्री लिखा था, फिलहाल उस पर सफेद पट्टी लगा दी गई है। इस बीच पुलिस ने उस बंगले के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मेन गेट पर बैरिकेडिंग भी लगा दी

फिलहाल घर बैठने के मूड में नहीं 

शिवराज सिंह चौहान फिलहाल शांति से घर पर बैठने के मूड में नहीं हैं। वे पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि प्रदेशभर में ‘आभार यात्रा’ निकालकर  जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। यह यात्रा कब शुरू होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments