Homeदेशसोमवार को जब कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता संभाल रही होगी, तब...

सोमवार को जब कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता संभाल रही होगी, तब भाजपा देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

फेल मुद्दे पर भाजपा अब बड़ा पलटवार करने जा रही है। वह 17 दिसंबर अर्थात सोमवार को देश में सत्तर प्रमुख स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और सरकार के खिलाफ साजिश करने के मुद्दों पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करेगी। इस अभियान में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, सोमवार को जब कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता संभाल रही होगी, तब भाजपा देशभर में कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही होगी। उन्होंने कहा, इसके बाद भी भाजपा के कार्यक्रम जारी रहेंगे। कांग्रेस के झूठ और उसकी असली चेहरे को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। गौरतलब है कि राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा हमलावर हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments