Homeप्रमुख खबरेंजो लोग बोल नहीं सकते उनके मस्तिष्क विचारों को प्रगट करेगी मशीन

जो लोग बोल नहीं सकते उनके मस्तिष्क विचारों को प्रगट करेगी मशीन

वैज्ञानिक जल्द ही हमारे दिमाग में चल रहे विचारों को आवाज दे सकते हैं। तकनीक की मदद से वैज्ञानिक तेजी से इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे उन मरीजों को फायदा होगा, जो बोलने की क्षमता को खो चुके हैं। अगर किसी बीमारी की वजह से मस्तिष्क और शरीर का कोई हिस्सा या दोनों हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, तो इस तकनीक से उनकी मदद की जा सकेगी।

हालांकि कई मोर्चों पर वैज्ञानिक सफल हुए हैं, लेकिन अभी भी विचारों को फिर से आवाज देने की चुनौती उनके सामने खड़ी है। दुनियाभर में कई वैज्ञानिक प्रत्यारोपण के जरिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। यह प्रत्यारोपण ‘मस्तिष्क कंप्यूटर इंटरफेस’ के रूप में काम करेगा। यह जल्द ही आवाज खो चुके मरीजों के विचारों को दुनिया के सामने रख पाएगा।

दिमाग के सिग्नलों को ‘सुन’ रहे वैज्ञानिक

इस तरह किया जा रहा प्रयोग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रोफेसर डॉक्टर नीमा मेसगारानी इलेक्ट्रॉड पट्टियों को दिमाग में प्रत्यारोपित कर उसकी बातचीत सुन रहे हैं। ये इलेक्ट्रॉड दिमाग के भीतर की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर कंप्यूटर को भेजता है। अन्य भाषाओं की तरह डॉक्टर मेसगारानी के कंप्यूटर को भी दिमाग की इलेक्ट्रिकल शब्दावली को समझना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने डॉक्टर अशेष मेहता और उनके वॉलियंटर्स की मदद ली। इसके बार मरीजों के दिमाग में इलेक्ट्रॉड को प्रत्यारोपित कर दिया गया।

अभी लंबा सफर तय करना होगा

शोधकर्ताओं के मुताबिक जितने ज्यादा मरीजों के दिमाग में प्रत्यारोपण किया जाएगा, उतने ही ज्यादा बेहतर परिणाम की उम्मीद बढ़ेगी। सबसे पहले यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि ‘हां’ या ‘ना’ पर हमारे दिमाग में क्या गतिविधि होती है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि जटिल सोच को आवाज देने में अभी समय लगेगा।

हॉकिंग के दिमाग को नहीं सुन पाती थी मशीन

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की जिंदगी के आखिरी 30 साल में उनकी आवाज साथ छोड़ गई थी। हालांकि कंप्यूटर के जरिए वे अपने विचारों को सबसे सामने रखते थे। ‘परफेक्ट पॉल’ नाम का कंप्यूटर स्पीच टूल के रूप में काम करता था। मगर यह कंप्यूटर महान वैज्ञानिक के दिमाग में चल रहे विचारों को नहीं पढ़ पाता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments