Homeप्रमुख खबरेंमौन धरना दे रहे सांसद अनूप ने कहा कांग्रेस समाप्ति की कगार...

मौन धरना दे रहे सांसद अनूप ने कहा कांग्रेस समाप्ति की कगार पर है

 

ग्वालियर । कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, आचार संहिता आज लगे या कल परसों लगे, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो किया है उसे लोग स्वीकार करते हैं,।

हम विरोध आगे भी करते रहेंगे, विरोध महात्मा गांधी ने भी किया था, अहिंसा का आंदोलन महात्मा गांधी ने भी किया था। संविधान में लोकतंत्र के जरिए अपनी बात को पुरजोर तरीके से रखना है और वह काम हम बराबर कर रहे हैं और कांग्रेस को चेता भी दिया है अपने कामों का आप लोकार्पण भी करें, भूमि पूजन भी करें, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के किए गए भूमि पूजन कार्यों का लोकार्पण तो जरूर करें, पर झूठ ना परोसे।

उक्त बात आज मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा ने कल हुए पुलिस के बर्बरता पूर्ण कार्यवाही के विरोध में आज फुलबाग स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के चरणों में ग्वालियर शहर व ग्वालियर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के साथ मौन धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

श्री मिश्रा ने कहा कि मैं बापू के चरणों में नमन करता हूं कल जो कुछ भी हुआ वह मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर हुआ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, मिर्ची बम छोड़े गए और साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई, वह भी मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर हुआ।

श्री मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लट्ठ लेकर नहीं आए थे, ना ही तोप, तमंचा लेकर आए थे। कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने आए थे जो चीज हो चुकी है उसको रिपीट ना किया जाए। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ बहुत अच्छी बात है बनाया भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने था लोकार्पण कांग्रेस सरकार कर रही है कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को आपत्ति इस बात पर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा था कि यह कॉलेज मैंने बनाया है हमारी सरकार ने बनाया है।

श्री मिश्रा ने कहा कि मोदी जी यह कहते थे कि कागज पर लाइने खींचने से कॉलेज नहीं बनता, कब कॉलेज बनाया, कब उनकी सरकार  थी, किसने पैसा दिया, कौन से फंड से हुआ, कुछ भी बोलना जनता को भ्रमित करना, हम उस बात के लिए आए।

श्री मिश्रा ने कहा कि जो काम आपने किया ही नहीं है उसको अपना कैसे कह सकते हैं, लेकिन आप जनता को सच बताएं यह काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है, लोकार्पण हम कर रहे हैं, इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है, साथ ही आप और नई सुविधाएं जोड़ने का काम करें, हम भी उनका वन्दन, अभिनंदन करेंगे। वह उस चीज को अपना  बता कर करेंगे, तो निश्चित तौर पर ही उनका विरोध करेंगे। आज हमने गांधी जी के चरणो में मौन व्रत रखकर गांधी जी से प्रार्थना की है कि बापू कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे दो, कांग्रेस दिशा से भटक रही है, समाप्ति की कगार पर है।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments