केरल में लगातार हो रही आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में शाह और योगी जैसे नेताओं ने केरल की सड़कों पर जनसुरक्षा यात्रा क्या निकाली अब वहां के कम्युनिस्ट टकराव के मूड में आ गए है।अपने गढ़ में भगवा के बढ़ते प्रभाव से घबराकर इसके विरोध में सी.पी.एम. ने केरल में 9 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा करके माहौल गरमा दिया है।
यात्रा शुरू करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेफ्ट सरकारों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी में राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ हमारी यात्रा है. बीजेपी और संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे. कम्युनिस्ट केरल सरकार में अपने विचारधारा के विरोध करने वालों की हत्या कर रही है.केरल के कन्नूर में योगी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन केरल में राजनीतिक हत्याएं लगातार जारी हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह यात्रा केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में कम्यूनिस्ट सरकारों के लिए आइना है. इनको राजनीतिक हत्याएं बंद करनी चाहिए. योगी ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री के जिले में ही 20 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, जो इस बात का सबूत है कि हत्याओं को संरक्षण दिया जा रहा है.