कमलनाथ सरकार पर तमाम जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा कांग्रेस को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव 12 मार्च से एक साथ पूरे ग्वालियर चंबल संभाग का दौरा करेंगे। इस दौरे में विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री व ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर साथ में रहेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव 94 12 मार्च को श्योपुर जिले के विजयपुर में सुबह 11 बजे सभा के पश्चात टेटरा चैराहा, सबलगढ़, कैलारस, जौरा होते हुए मुरैना पहंुचकर दोपहर 3.00 बजे सभा होगी। शाम 6 बजे मुरैना से मेहगांव पहंुचकर आमसभा को संबोधित करने के पश्चात रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे।
इसी प्रकार 13 मार्च को सुबह 11 बजे पोहरी विधानसभा के बैराड में आमसभा के पश्चात भितरवार पहुंचकर दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करने के पश्चात् डबरा होते हुए दतिया पहंुचकर शाम 5 बजे आमसभा होगी। रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे।
14 मार्च को दोपहर 12 बजे अशोकनगर में जनसभा के पश्चात अशोकनगर से शाडोरा, पगारा होते हुए गुना पहंुचकर युवराज क्लब में दोपहर 2.00 बजे जनसभा होगी। गुना से रूठियाई, आवन, खटकिया चैराहा होते हुए बीनागंज पहंुचकर शाम 5.00 बजे जनसभा होगी।
विजय संकल्प अभियान यात्रा में मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, भिंड सांसद भागीरथ प्रसाद, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुरैना लोकसभा के प्रभारी जयसिंह कुशवाह, भिंड लोकसभा के प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, ग्वालियर लोकसभा के प्रभारी विजय दुबे व लोकसभा संयोजक अभय चैधरी, गुना-शिवपुरी लोकसभा के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव सहित सभी लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक, सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी आदि उपस्थित रहेंगे।