भोपाल /क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के उड़ाने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर अब राजनीति के मैदान में कूद पड़े हैं| लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर को पार्टी में शामिल किया गया। बताया जा रहा है गंभीर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। पार्टी ने उन्हें टिकट दे सकती है| इससे पहले भी कई क्रिकेटर राजनीति में अपना भाग्य आजमा चुके हैं| गंभीर की नई पारी को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही है| इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुए अलग ही अंदाज में वेलकम किया है|
पूर्व सीएम शिवराज ने ट्वीट कर गौतम गभीर का स्वागत किया| उन्होंने लिखा क्रिकेट की पिच पर अपना लोहा मनवा चुका एक दिग्गज खिलाड़ी अब अपनी अगली पारी में राजनीति की पिच पर प्रतिद्वंद्वियों के छक्के छुड़ायेगा! बीजेपी में आपका स्वागत है गौतम गंभीर! भारतीय राजनीति में आप जैसे ज़िम्मेदार नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।