Homeप्रमुख खबरेंबसपा सुप्रीमो की धमकी भी बेअसर सिंधिया के गढ़ में बसपा को...

बसपा सुप्रीमो की धमकी भी बेअसर सिंधिया के गढ़ में बसपा को एक और झटका

गुना|  लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत का पारा उछाल मार रहा है| वहीं नेताओं का दल बदलने का दौर भी जारी है| गुना लोकसभा सीट जोकि मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक हैं, यहां रोजाना नए घटनाक्रम से सियासत गरमाई हुई है| बसपा प्रत्याशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मचे बवाल और बसपा सुप्रीमो की कमलनाथ सरकार को समर्थन वापसी की चेतावनी के बीच कांग्रेस ने एक और झटका बसपा को दे दिया| बसपा के लोकसभा प्रभारी प्रकाश सिंह ने देर शाम कांग्रेस का दामन थाम लिया|

बता दें कि इससे पहले गुना लोकसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार रहे लोकेंद्र सिंह राजपूत ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रभावित होकर बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया| जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश सरकार को समर्थन देने के मामले में पुनर्विचार करने की आवश्यकता है| अब देखने वाली बात यह होगी कि लोक लोकसभा प्रभारी के कांग्रेस में आने से क्या नए समीकरण सामने निकल कर आते हैं|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments