Homeदेशप्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर अंततः राहुल गांधी को झुकना पड़ा खेद...

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर अंततः राहुल गांधी को झुकना पड़ा खेद की जगह मांगी माफी

हाइलाइट्स

  • सुप्रीम कोर्ट के हवाले से ‘चौकीदार चोर है’ कहने पर राहुल गांधी ने कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी
  • अवमानना याचिका के सिलसिले में राहुल गांधी ने बुधवार को SC में दिया नया हलफनामा
  • 3 पेज के हलफनामे में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अनजाने में अपने बयान को कोर्ट से जोड़ दिया
  • बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की हैं अवमानना याचिका, शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर निकलने से पूर्व प्रधानमंत्री पर दिए बयान चौकीदार चोर है को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगी,इससे पूर्व उन्होंने दोबार खेद प्रगट किया था जिससे कोर्ट सन्तुष्ट नहीं था।

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के हवाले से अपने ‘चौकीदार चोर है’ बयान को लेकर दायरअवमानना याचिका के सिलसिले में राहुल गांधीने शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांग ली है। मामले की शुक्रवार को सुनवाई होनी है लेकिन उससे पहले ही बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में 3 पेज का नया हलफनामा दायर कर अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि अनजाने में उन्होंने कोर्ट के हवाले से ‘चौकीदार चोर’ बयान दे दिया, उनका यह इरादा नहीं था। इससे पहले भी राहुल गांधी ने 2 हलफनामे दाखिल किए थे लेकिन बयान पर माफी नहीं मांगी थी, बल्कि खेद जताया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments