Live : सुबह 11.45 बजे तक प्रदेश की आठ लोकसभा में लगभग 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुरैना 13.92, भिंड 11.76, ग्वालियर 14.37, गुना 15.97, सागर 14.07, विदिशा 15.32, भोपाल 10.78, राजगढ़ 15.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
पोहरी में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झड़प
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की ग्वालियर लोकसभा सीट के पोहरी में विवाद सामने आया है| यहां वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है| मामला पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम लोखरी मतदान क्रमान 161 का है, जहां पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने को लेकर आदिवासी व यादवों में झड़प की बात सामने आई। आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि यादव समाज के लोग लाठी के दम पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बन रहे थे, जब आदिवासी नहीं माने तो लाठियों से यादवों द्वारा महिला व पुरुषों की पटाई की गई। इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस प्रशासन पुहंच गया था, इसके बाद महिला और पुरुषों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।