नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। एक बजे तक सबसे ज्यादा बंगाल में 38% मतदारकन हुआ है। सबसे ज्यादा झारखंड में 45% में वोट पड़े हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 43%, मध्यप्रदेश में 40% और हरियाणा में 34% वोट डाले गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबरें हैं। राज्य में झारग्राम के गोपीबल्लभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है। पार्टी ने तृणमूल पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर में भी भाजपा के दो कार्यकर्ताओं अनंता गुचैत और रंजीत मैती को गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस चरण में 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 में भाजपा इन 59 सीटों में से 45 पर जीती थी। वहीं, 1 पर सहयोगी पार्टी लोजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस ने 2, तृणमूल ने 8, सपा ने 1, इनेलो ने 2 सीटें हासिल की थीं। इस चरण में दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8, झारखंड की 4 और दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है।
मध्यप्रदेश में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ सीट पर वोटिंग है। बंगाल की बैरकपुर सीट के बूथ नंबर 116 और आरमबाग के बूथ नंबर 110 पर पुनर्मतदान हो रहा है। इसके अलावा त्रिपुरा के 168 पोलिंग बूथों और पुड्डुचेरी के 1 बूथ पर भी पुनर्मतदान हो रहा है।
कहां कितना मतदान?
| राज्य | 9 बजे तक | 10 बजे तक | 11 बजे तक | 12 बजे तक |
| बिहार (8) | 9% | 9% | 12% | 21% |
| हरियाणा (10) | 4% | 9% | 12% | 23% |
| मध्यप्रदेश (8) | 4% | 13% | 18% | 28% |
| उत्तरप्रदेश (14) | 7% | 9% | 16% | 22% |
| बंगाल (8) | 7% | 17% | 22% | 38% |
| झारखंड (4) | 12% | 15% | 28% | 31% |
| दिल्ली (7) | 4% | 8% | 9% | 19% |
| राज्य | 1 बजे तक |
| बिहार (8) | 26% |
| हरियाणा (10) | 34% |
| मध्यप्रदेश (8) | 37% |
| उत्तरप्रदेश (14) | 31% |
| बंगाल (8) | 43% |
| झारखंड (4) | 45% |
| दिल्ली (7) | 22% |
अपडेट्स
- प्रियंका गांधी ने ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिल्ली स्थित लोधी एस्टेट में मतदान किया।
- बंगाल के बांकुरा में मतदान केंद्र नंबर 254 पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता भिड़े।
- सोनिया गांधी ने दिल्ली के निर्माण नगर इलाके में वोट डाला।
- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली में औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
- राहुल गांधी ने दिल्ली में औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा- चुनाव तीन-चार मुद्दों पर लड़ा गया है और यह जनता के मुद्दे हैं, कांग्रेस के नहीं। इनमें एक मुद्दा बेरोजगारी है। दूसरा किसान, तीसरा अर्थव्यवस्था और चौथा भ्रष्टाचार और राफेल का। नरेंद्र मोदी ने नफरत का प्रयोग किया और हमने प्यार का। जनता मालिक है, वही फैसला करेगी।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में वोट डाला।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन पूर्व में वोट डाला।
- अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- गुड मॉर्निंग दिल्ली। वोट डालने जरूर जाना। जिसने आपके काम किए उनको वोट देना। नफरत और जहर फैलाने वालों को और दिल्ली के काम रोकने वालों को वोट मत देना। आपका वोट देश बदल सकता है।
- उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी की गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह के साथ तीखी बहस हुई। मेनका गांधी ने साेनू पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया।
- विराट कोहली ने गुड़गांव और गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा के साथ ओल्ड राजेंद्र नगर में वोट डाला।
- भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में मतदान किया।