Homeदेशडूबते ईरान का आखिरी सहारा बनेगा भारत? अगले 24 घंटे अहम

डूबते ईरान का आखिरी सहारा बनेगा भारत? अगले 24 घंटे अहम

स के प्रतिबंधों के दबाव के बीच ईरान को अब आखिरी उम्मीद भारत में नजर आ रही है. यूएस से बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने मंगलवार को सुषमा स्वराज से मुलाकात की. मुश्किल की घड़ी में ईरान ने सबसे पहले भारत का रुख किया है.

जारिफ का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से तेल आयात को लेकर भारत समेत 6 देशों की दी गई सीमित छूट को खत्म करने का ऐलान किया है. यूएस ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा था कि अगर भारत ईरान से तेल आयात बंद नहीं करता है तो उसे भी यूएस प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.

देश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और ईरान यूएस के प्रतिबंधों और उसके असर पर चर्चा करेंगे. दोनों देश इस बैठक में इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments