वाराणसी: 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. पीएम मोदी एक बार फिर विश्वास जताने पर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे साथ ही प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इससे पहले कल पीएम मोदी गुजरात गए थे और वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. वहां मोदी ने अपनी मां हीराबेन से आशिर्वाद भी लिया.
मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त
वाराणसी पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से बांसफाटक तक जायेंगे. उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा. वह सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और बाद में अपनी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं. मोदी जहां जहां से गुजरेंगे वहां सुरक्षा, अर्धसैनिक और विशेष सुरक्षा दल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किये गये हैं.