Homeदेशनौतपा का तीसरा दिन : सूर्यदेव ने सुबह से ही तरेरी आंखें,तापमान...

नौतपा का तीसरा दिन : सूर्यदेव ने सुबह से ही तरेरी आंखें,तापमान 44 तक पहुंचने की सम्भावना

आज सोमवार को नौतपा का तीसरा दिन है सुबह से ही सूर्यदेव ने झुलसाना शुरू कर दिया है ग्वालियर चम्बल अंचल की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। गर्मी व लपट के कारण पूरे ग्वालियर अंचल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दोपहर होने से पूर्व ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। उधऱ गर्मीजनित बीमारियों लपट आदि के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में गर्मी लपट से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

 25 मई से शुरू हो चुका है।

नौ दिन सूर्य और धरती के बीच की दूरी सबसे कम होगी। इस दौरान लोगों को उमस भरी तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।  ज्येष्ठ महीना सोमवार 17 जून तक रहेगा। इस दौरान नौ दिन सबसे ज्यादा तपिश वाले होते हैं। इन्हें नौतपा कहा जाता है। इस साल यह 25 मई से शुरू होगा।

ये दिन कहलाते हैं नौतपा
सूर्य रोहिणी नक्षत्र  8 जून की रात 12:11 बजे तक रहेगा, लेकिन नौतपा 25 मई से 3 जून तक ही रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र की दृष्टि साल में एक बार सूर्य पर पड़ती है। यह नक्षत्र 15 दिन रहता है, लेकिन शुरू के पहले चंद्रमा जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाते हैं। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग होने से धरती के तापमान में इजाफा होगा।

तूफान के मिल रहे हैं संकेत
नौतपा के दौरान धरती जितनी ज्यादा तपेगी, आने वाले समय में बारिश के योग उतने ही अच्छे मिलेंगे। यानी शास्त्रों में नौतपा की तपिश से बारिश का अनुमान लगाया जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी, लू और तूफान आने के भी संकेत मिल रहे हैं। नौतपा के बाद अच्छी बारिश होगी, जिससे धरती फिर हरी-भरी हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments