HomeBreakingइस्तीफा देने पर अड़े राहुल नवनिर्वाचित सांसदों से मिलने से भी...

इस्तीफा देने पर अड़े राहुल नवनिर्वाचित सांसदों से मिलने से भी किया इंकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी को नया अध्यक्ष ढूंढना होगा क्योंकि वह इस्तीफा देने का अपना फैसला नहीं बदलेंगे. सूत्रों ने एक समाचार चैनल को यह जानकारी दी. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश करने वाले राहुल ने नवनिर्वाचित सांसदों से मिलने से भी मना कर दिया.

सूत्रों ने कहा, कई नेताओं द्वारा मनाए जाने के बावजूद राहुल ने अपना फैसला नहीं बदला है. शनिवार को पार्टी ने कहा था कि राहुल के इस्तीफे को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) ने खारिज कर दिया था. सोमवार सुबह राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्हें बताया वह अपना फैसला नहीं बदलेंगे, पार्टी को नया अध्यक्ष ढूंढना होगा.

आज जारी बयान में कांग्रेस ने मीडिया से कहा कि वह पार्टी की बंद कमरों में होने वाली बैठकों की पवित्रता का सम्मान करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. कांग्रेस का यह बयान उन रिपोर्ट्स को लेकर आया है, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी का बैठक में रुख बेहद सख्त था और उन्होंने पार्टी नेताओं को याद दिलाया कि उन्होंने पार्टी हित से ऊपर अपने बेटों को रखा और लोकसभा चुनावों के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने साफ कहा कि वह हार नहीं मानेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. सूत्रों ने राहुल के हवाले से बताया, ”यह जरूरी नहीं कि पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से ही हो. जब प्रियंका गांधी का नाम विकल्प के तौर पर आया तो उन्होंने कहा, मेरी बहन को इसमें न घसीटें.” पार्टी के आला नेताओं का मानना है कि गांधी परिवार ही वह ताकत है, जो कांग्रेस पार्टी को एकजुट रख सकती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments