Homeदेशगर्मी से हाहाकार केरल में मानसून की फुहार

गर्मी से हाहाकार केरल में मानसून की फुहार

तिरूवनंतपुरम/नई दिल्लीपूरे देश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है. इस बीच केरल में मानसून ने दस्तक दी है. त्रिवेंद्रम में मॉनसून के दस्तक देने से पहले हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के अंदर केरल में पूरी तरह से मॉनसून पहुंच सकता है. लेकिन उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाल अभी भी बेहाल हैं, जिससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है.

48 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून



मौसम की जानकारी रखने वाली एजेंसी स्काईमेट के मौसम विज्ञानी समर चौधरी ने बताया कि अगले 48 घंटों के अंदर केरल में मॉनसून पहुंच सकता है. हालांकि, इस साल मानसून कमजोर रहेगा. साउथ वेस्ट मॉनसून केरल में सबसे पहले दस्तक देता है जिसके बाद देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलती है. हालांकि कल सुबह से मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जताई है.

देशभर में गर्मी का कहर जारी

भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हाहाकार मचा है. हालांकि, कई जगहों पर गर्मी से थोड़ी राहत की भी खबर है. दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए मानसून की सामान्य तिथियां जून के अंतिम सप्ताह में हैं, लेकिन इसमें 10-15 दिनों की देरी भी हो सकती है.

कुछ हिस्सों हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

समर चौधरी ने बताया कि यह पिछले 65 सालों में दूसरा सबसे सूखा साल है. उन्होंने कहा कि प्री-मानसून के लिए सामान्य साल 131.5 मिमी है, जबकि जो दर्ज की गई है वो 99 मिमी है. बता दें कि देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ हिस्सों हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. ऐसे में मानसून की दस्तक लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments