Homeदेशदेश के सबसे प्राचीन मन्दिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे प्रधानमंत्री

देश के सबसे प्राचीन मन्दिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे प्रधानमंत्री

दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे नरेंद्र मोदी आज केरल में हैं. मोदी आज यहां त्रिसूर जिले में गुरुवायूर मंदिर में पूजा करेंगे. समाचार लिखे जाने तक उनकी पूजा जारी थी।  पूजा के बाद वह दिन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित उत्सव में शामिल होंगे. आइए जानते हैं कि आखिर इस मंदिर की विशेषता क्या है.

गुरुवायूर मंदिर में भगवान गुरुवायुरुप्पन की पूजा होती है. गुरुवायुरुप्पन को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है. इसी वजह से इस मंदिर को गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर भी कहते हैं. केरल के इस पवित्र स्थान को दक्षिण भारत का द्वारका भी कहा जाता है, जहां कृष्ण का जन्म हुआ था.

 गुरुवायूर मंदिर देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार है. इस मंदिर का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है. मंदिर में रहने वाले पुजारी को मेंसाती कहते हैं, जो कि 24 घंटे भगवान की सेवा में रहते हैं. 

गुरुवायूर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खास  ड्रेस कोड भी बनाया गया है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मुंडु नाम की पोशाक पहननी पहननी पड़ती है. जबकि बच्चों को वेष्टी पहनाई जाती है. इसके अलावा औरतों को सिर्फ सूट-सलवार या साड़ी में ही एंट्री मिल सकती है.

आपको जानकर शायद हैरानी होगी, लेकिन मंदिर में सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को ही जाने की इजाजत है. दूसरे धर्म के किसी भी व्यक्ति के लिए मंदिर परिसर में घुसने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है

गुरुवायूर में भगवान के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को नजदीकी अनाकोट्टा नामक स्थान पर भी जाना पड़ता है. यह जगह हाथियों के लिए काफी लोकप्रिय है. गुरुवायूर मंदिर से जुड़े हाथियों को यहां 10 एकड़ जगह में रखा जाता है. यहां लगभग 80 हाथियों के रहने की व्यवस्था की गई हैर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments