Homeदेशनागपुर से कांग्रेस की जीत और वाराणसी से सपा की बढ़त की...

नागपुर से कांग्रेस की जीत और वाराणसी से सपा की बढ़त की पूरे देश में चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और आरएसएस के गढ़ नागपुर के स्नातक चुनाव में क्रमशः वाराणसी में सपा और नागपुर में कांग्रेस की जीत पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 5 सीटों में महाविकास अघाड़ी ने 3 सीटें जीतीं हैं, जबकि बीजेपी को केवल 2 सीटें मिलीं.

नागपुर के नतीजों पर पूरे देश में चर्चा है. नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर है और यहीं बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.

कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने सुधाकर कोहली को हराकर जीत हासिल की है.

कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने नागपुर स्नातक चुनाव में 3,240 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. नितेश कराले को मिले 25,000 प्रथम वरीयता मतों में से अभिजीत वंजारी को सबसे अधिक द्वितीय वरीयता मत प्राप्त हुए. इसके साथ ही वंजारी लगातार दूसरी बार एमएलसी बन गए और उन्होंने बीजेपी के सुधाकर कोहली को हराया.

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र भाजपा का गढ़ था. लेकिन पिछली बार कांग्रेस ने इस गढ़ को कमज़ोर कर दिया था. इस साल भाजपा ने अपनी पूरी ताक़त लगा दी थी.

उधर  वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रथम वरियता के 9 राउंड पूरा होने के बाद द्वितीय वरियता के मतों की गिनती शुरू हो गई है। द्वितीय वरीयता में आशुतोष सिन्हा 16वं राउंड में 51263 मत मिले हैं।

सपा उम्मीदवार की लगातार बढ़त को लेकर समाजवादी पार्टी खेमे में खुशी की लहर है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल से दूरी पर सेलिब्रेशन शुरू किया। समाजवादी पार्टी के समर्थक ढ़ोल नगाड़े के साथ नाचते दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments