नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2026/भारत की युवा पीढ़ी यानी Gen Z ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘भारत रत्न’ सम्मान की मांग की है। नई पीढ़ी ने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि पीएम मोदी को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए। ये कहना है राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का। पीएम मोदी के लिए भारत रत्न की मांग करने वाले राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी खुद पद्मश्री से सम्मानित हैं।साहनी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि नेशनल म्यूजियम में 3 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 2,500 से ज्यादा Gen Z युवाओं ने हिस्सा लिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि भले ही अतीत में कई प्रधानमंत्रियों को यह सम्मान मिल चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में इसके हकदार हैं। उन्होंने भारत की छवि को पूरी तरह से यानी 360-डिग्री बदलकर रख दिया है।
Gen Z की गृह मंत्री अमित शाह से मांग पीएम मोदी को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान
RELATED ARTICLES