Homeखेलभारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका धवन के अंगूठे की हड्डी टूटी...

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका धवन के अंगूठे की हड्डी टूटी टीम से हुए बाहर

लंदन: क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय टीम को बड़ा धक्का लगा है. भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ और पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. शिखर धवन के बाहर होने की वजह उनका फैक्चर होना है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें तीन हफ्ते के लिए टीम इंडिया से बाहर होना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन को अंगूठे में चोट आई है.

अब धवन न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के मैच का हिस्सा नहीं होंगे. आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबाला 14 जुलाई को होना है, ऐसे में लीग मैच के दौरान शिखर की वापसी की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है.

याद रहे कि भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियो को 36 रनों से शिकस्त दी उसमें शिखर धवन की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा. पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर फतह हासिल की. भारत का अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments