Homeदेशदेशभर के अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन,

देशभर के अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन,

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पिछले चार दिनों से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स को देशभर के डॉक्टर्स का साथ मिला है. डाक्टर्स के प्रदर्शन और हड़ताल के कारण दिल्ली के एम्स, सफदरजंग समेत देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में मरीज परेशान दिखे.

इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को झटका देते हुए कहा है कि पहले वह हड़ताली डॉक्टर्स से बातचीत करे और उसे मनाए. कलकत्ता हाईकोर्ट में डॉक्टर्स के हड़ताल के खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी और कहा गया था कि अदालत डॉक्टर्स को काम पर तुरंत लौटने का आदेश दे.

हड़ताल का समर्थन करते हुए कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 16 डॉक्टर्स और नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 27 डॉक्टर्स ने अपना इस्तीफा दे दिया है. सभी का कहना है कि मौजूदा स्थिति की प्रतिक्रिया के रूप में हम सेवा देने में असमर्थ हैं, हम इस्तीफा देना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments