ग्वालियर /हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए शनिवार को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बम बम भोले सेवादल का एक जत्था रवाना हुआ।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील शर्मा ने अमरनाथ यात्रियों डॉ संजय पांडे, सत्येन्द्र शर्मा, भानू प्रताप सिंह (लाला), प्रदीप पांडे, प्रदीप सिंघल, प्रवीण दंडोतिया, चन्द्रशेखर खंडेलवाल, जगदीश कुशवाह, विकास वालम्बे, विकाश कुशवाहा , शिवराज थापर, आदि 160 यात्रियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
यात्रा विवरण-
29 जून 2019 को दोपहर 2,00 बजे
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से 30 जून को सुबह 6,00 बजे जालंधर पहुंचकर वहाँ से सुबह 8,00 बजे इलाहाबाद उधमपुर एक्सप्रेस से सुबह 11,30 जम्मू पहुंचकर रात्रि विश्राम भगवती वेस केम्प में करेंगे।1 जुलाई को सुबह 4 बजे बस द्वारा जम्मू से शाम 5 बजे पहलगाँव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।2 जुलाई को प्रातः 5 बजे पहलगाँव से चन्दनबाड़ी पहुंचकर पैदल यात्रा प्रारंभ कर रात्रि विश्राम करेंगे।3 जुलाई को प्रातः 5 बजे पैदल यात्रा शेषनाग से गणेश टॉप, पंचतरणी, संगम होते हुए बाबा अमरनाथ पवित्र गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।4 जुलाई प्रातः 5 बजे पैदल यात्रा पवित्र अमरनाथ गुफा से बालटाल के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे।5 जुलाई को प्रातः 8 बजे बालटाल से कटरा बस द्वारा पहुँच कर माँ वेष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा से पैदल यात्रा प्रारम्भ करेंगे।6 जुलाई को माँ वैष्णो देवी जी के दर्शन कर भैरोनाथ के दर्शन कर पैदल यात्रा कर कटरा पहुँचेंगे।7 जुलाई को प्रातः 6 बजे शिव खोड़ी के लिए प्रस्थान एवं दर्शन कर जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे।7 जुलाई को दोपहर 2 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस से अम्बाला केंट रात्रि 8,30 बजे पहुँचकर अम्बाला केंट से रात्रि 10,15 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।8 जुलाई को प्रातः 10,30 बजे ग्वालियर आगमन होगा।