नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिणाम निराशाजनक है लेकिन भारतीय टीम ने अच्छा संघर्ष किया.
पीएम मोदी ने कहा, ”टीम इंडिया की लड़ाई की भावना को अंत तक देखना अच्छा लगा लेकिन हम मुकाबला नहीं जीत पाए इसका दुख है. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी की, जिस पर हमें बहुत गर्व है. जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”