Homeप्रमुख खबरेंभाजपा महिला मोर्चा ने आंतरी , उटीला मंडल में चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा महिला मोर्चा ने आंतरी , उटीला मंडल में चलाया सदस्यता अभियान

ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण महिला मोर्चा द्वारा आंतरी मंडल में खेड़ापति मंदिर पर और सुपवली में  सदस्यता अभियान का  लगाकर महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

प्रदेश महिला मोर्चा से ग्रामीण सदस्यता प्रभारी नीरु सिंह ज्ञानी  ने बताया कि हमारे भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी पार्टी है।देश के यशस्वी  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है।इसलिए गर्व से  समाज के हर वर्ग की महिलाएं जुड़ रही है। यही सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य है।इस मौके पर मोर्चे की अध्यक्ष मधु भार्गव ने कहा कि हमारी वैचारिक यात्रा गौरवशाली है। सदस्यता अभियान में जब हम नए सदस्यों को बनाये तो उन्हें जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के बारे में अवश्य बताएं। वहीं  इस अवसर पर  अशोक जैन ने भी  कहा विकास और लोगों के जीवन मे खुशियां भारतीय जनता पार्टी ही लायी इसलिए सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में मनाएँ ।इस अवसर पर सरदार सिंह परिहार ,सुमन राजावत पुष्पा राजावत कुसुम राजोरिया, मनोरमा बघेल, कमलेश कुशवाहा, सावित्री बघेल, पूजा परिहार भाजपा जिला ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित आदर्श दीक्षित एवं  कई महिलाएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments