Homeदेशसांसद संजय सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा में हो सकते हैं...

सांसद संजय सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा में हो सकते हैं शामिल

लखनई/अमेठी: नेहरू-गांधी परिवार के बेहद करीबी और कांग्रेस के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी के राजा संजय सिंह अब बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. कांग्रेस ने असम से राज्यसभा भेजा था और अगले साल सदस्यता ख़त्म होने वाली थी.

दिलचस्प बात ये है कि संजय सिंह ने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार के मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि वह हार गए थे. तीसरे स्थान पर रहे थे. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह फिलहाल अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं.

अतीत में बीजेपी और जनता दल का दामन भी थाम चुके हैं संजय

बता दें कि संजय सिंह कई बार यूपी में विधायक और राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. यूपी में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. याद रहे कि संजय सिंह नेहरू-गांधी परिवार के करीबी जरूर माने जाते हैं. लेकिन अतीत में वो बीजेपी और जनता दल का दामन भी थाम चुके हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments