भोपाल। बेडरूम वीडियो वायरल होने के बाद सीएम कमलनाथ ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव पीसी मीना को सरकार ने हटा दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में पीसी मीना जैसा व्यक्ति नजर आ रहा है। वो पीसी मीना ही हैं, उनका हमशक्ल या जुड़वा भाई यह तो जांच के बाद पता चलेगा परंतु फिलहाल मीना को हटा दिया गया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने वायरल वीडियो के तथ्यों की प्राथमिक पड़ताल करवाई, जिसके बाद मीना को जीएडी से हटाने का फैसला किया गया। मीना की जगह सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त प्रभांशु कमल को सौंपा गया है। मीना को संचालक आदिम जाति अनुसंधान संस्थान का संचालक बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक 1984 बैच के आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन पीसी मीना ने तबादला होने के पहले सोमवार को अचानक अपनी छुट्टी की अवधि तीन अगस्त तक के लिए बढ़ाने का आवेदन दे दिया था। माना जा रहा था कि उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया है लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के सख्त रुख के चलते देर शाम मीना को सामान्य प्रशासन विभाग से उनकी छुट्टी करने का आदेश जारी हो गया।