भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर ने चलाया सभी 60 वार्डों में सदस्यता अभियान
ग्वालियर 01 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को पूरे मध्यप्रदेश में एक दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, इसी तारतम्य में भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक महानगर के सभी 9 मंडलों के समस्त 60 वार्डों में काउंटर लगाकर चलाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा द्वारा 6 हजार नए सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में देश के किसानों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनमें कृषि लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करना, फसलों की खरीदी के लिए बजटीय प्रावधान में आशातीत बढ़ोतरी करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सभी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये देना, निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य पत्रक वितरित करना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नए कई लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरी करना आदि शामिल हैं।
श्री दांतरे ने कहा कि मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं कथा कमलनाथ सरकार की वादाखिलाफी के चलते प्रदेश के किसान भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बने, इस मंत्र के साथ हर वर्ग और हर आयु के किसानों, महिला कृषकों, सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और अधिकारियों को सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा से जोड़ा गया। कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे सहकारिता, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन के क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर श्री दांतरे जी ने बताया कि किसान मोर्चा को 9 हजार नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य दिया था उसको पूरा करते हुए 8 हजार सदस्यता फार्म प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी विजय दुबे जी को सौंपे। इस अवसर पर जिला विस्तारक संजीव कांकर, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा जी, जिला प्रभारी अशोक जादौन उपस्थित थे।