Homeदेशकार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ी

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोलापुर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां उन्हें बेचैनी महसूस होने पर राष्ट्रगान के बीच में ही बैठना पड़ा। गडकरी पूरे कार्यक्रम के दौरान उलझन में नजर आए। 

दरअसल, पुन्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया था। यहां नितिन गडकरी विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान गडकरी की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। गडकरी बैचेनी के कारण कुर्सी पर बैठ गए। जब कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था तभी गडकरी ने उठना चाहा पर वह उठ नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई। 

इस कार्यक्रम में मंत्री सुभाष देशमुख और सोलापुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी मंच पर उपस्थित थे। बताया गया है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। 

इससे पहले गडकरी को महाराष्ट्र के एक कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चक्कर आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा चुनावों के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एक भाषण के दौरान जब उन्हें लगा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है तो उन्होंने भाषण बीच में ही रोक दिया था।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments