Homeदेशआखिरकार कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को झुकना पड़ा

आखिरकार कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को झुकना पड़ा

नई दिल्लीः आखिरकार कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को झुकना पड़ा है. पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस यानी राजनयिक मदद देने के लिए तैयार हो गया है. पाक मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानी शुक्रवार को पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराएगा. जेल में बंद जाधव से मिलने के लिए कल दोपहर 3 बजे भारतीय अधिकारी को बुलाय़ा गया है.  भारत इस प्रस्ताव पर विचार करेगा. कुलभूषण जाधव मामले में इसे भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है.

यह जानकारी आज पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दी. फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यहां भारतीय उच्चायोग को सूचित करने के बाद पाकिस्तान भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है. ऐसा उसने आईसीजे (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) के 17 जुलाई को आए आदेश के मुताबिक किया है. आईसीजे के 17 जुलाई के आदेश के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है. आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा था. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया था कि वह जाधव तक भारत को अविलंब राजनयिक पहुंच दे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments