Homeप्रमुख खबरेंउज्जैन के रसूखदार डॉ केलकर नकली घी बनाने के आरोप में...

उज्जैन के रसूखदार डॉ केलकर नकली घी बनाने के आरोप में रासुका के तहत गिरफ्तार

भोपाल। उज्जैन के प्रसिद्ध एवं रसूखदार डॉ. कीर्ति केलकर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हे रासुका के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि डॉ. कीर्ति केलकर नकली घी बनाने की फैक्ट्री संचालित करते थे। डॉ. कीर्ति केलकर का उज्जैन में क्लीनिक भी है।
उज्जैन में श्री कृष्णा गृह उद्योग के नाम से फैक्ट्री चलायी जा रही थी। मंगलवार को प्रशासन ने इस फैक्ट्री पर छापा मारकर 800 किलो नकली घी और घी बनाने का सामान बरामद किया था। घी बनाने के लिए सोया तेल, वनस्पति घी और एसेंस (सुगंध) का इस्तेमाल किया जा रहा था।
केलकर की इस फैक्ट्री में तैयार नकली घी आस-पास के ग्रामीण इलाकों और खासतौर से शादी ब्याह में सप्लाई किया जाता था। फैक्ट्री मालिक डॉ कीर्ति केलकर का उज्जैन में क्लीनिक भी है। घी के गोरख़धंधे में उनका बेटा भी शामिल था। मिलावट के इस खेल में खाद्य विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments